फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister may attend the silver jubilee celebrations of YEIDA

Noida News: यीडा के रजत जयंती समारोह में शामिल हो सकते मुख्यमंत्री

Thu, 09 Apr 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister may attend the silver jubilee celebrations of YEIDA
- 24 को फिल्म सिटी में प्रस्तावित कार्यक्रम, नोएडा के साथ भी 17 अप्रैल को संयुक्त रूप से रखे जाने पर भी बन रही संभावना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। 24 अप्रैल को यीडा ने फिल्म सिटी में आयोजन प्रस्तावित किया है। यहां प्रदर्शनी के जरिये यीडा की विकास यात्रा प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा कई प्रमुख परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित हैं।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैै। आयोजन अभी फिल्म सिटी के प्रस्तावित स्थल पर होना तय हुआ है। यहां तक निवेशकों और आमजन का पहुंचना आसान होगा। इसमें एसीईओ स्तर के अधिकारी खुद व्यवस्था संभालेंगे। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, राजेश कुमार और मनीष मीणा को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। शुक्रवार को यह समिति मौके पर निरीक्षण कर वहां जरूरी विकास कार्य को भी सुनिश्चित कराएगी।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हैं। ऐसे में नोएडा के साथ ही यमुना प्राधिकरण के रजत जयंती समारोह को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। रजत जयंती समारोह के प्रतीक चिह्न और रिपोर्ट की रिलीज के साथ लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed