फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister called for detailed report of Mohalla Clinic

Noida News: मुख्यमंत्री ने तलब की मोहल्ला क्लीनिक की विस्तृत रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister called for detailed report of Mohalla Clinic
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार तक देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर मोहल्ला क्लीनिकों पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट देने को कहा।

इसमें मोहल्ला क्लीनिकों के बंद व चालू हालत पर रिपोर्ट, चिकित्सकों की तैनाती, सुविधाओं समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को मोहल्ला क्लीनिकों को 30 दिनों में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अगले एक माह में 11 आरोग्य मंदिर संचालित हो जाएं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक जिले में एक डिस्पेंसरी या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर उसे अर्बन आरोग्य मंदिर में तब्दील करने की सिफारिश भेजने का निर्देश दिया है। बता दें कि दिल्ली के 553 मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 1139 शहरी अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article