फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chief engineer damnating officers for power cut on 26 jan

बिना अफसरों को बताए बिजली कट करने की योजना, अफसरों ने फटकारा

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
chief engineer damnating officers for power cut on 26 jan
गणतंत्र दिवस पर बिना बताए बिजली गुल करने की योजना पर फटकार
विज्ञापन

नोएडा। गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-66 में छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रखने की योजना पर मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने अधिशासी व अवर अभियंता को कड़ी फ टकार लगाई है। चीफ इंजीनियर ने कहा कि उन्हें बिना बताए 6 घंटे तक बिजली बाधित करने की योजना कैसे बना ली गई। भविष्य में ऐसा होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विद्युत निगम की ओर से रविवार शाम गणतंत्र दिवस पर फ ीडर ट्रांसमिशन के चलते सेक्टर-66 के उद्योग व आवासों की छह घंटे विद्युत आपूर्ति रोकने के लिए आदेश जारी किया था। 6 फीडरों को दूसरे विद्युत उपकेंद्रों से जोड़ना था। ऐसे में करीब 10 हजार आवास और उद्योग प्रभावित होते। इसे लेकर निगम ट्रांसमिशन के अधीनस्थों ने आदेश जारी कर दिए, लेकिन बिजली वितरण से जुड़े चीफ इंजीनियर वीएन सिंह को जानकारी देना जरूरी नहीं समझा गया। पूरे घटनाक्रम की सूचना अन्य जगह से चीफ इंजीनियर को मिली तो वह बिफ र गए। उन्होंने रविवार देर शाम ही फ ीडर बदलने का काम रुकवाया और इस काम से जुड़े एक्सईएन, एसडीओ व जेई को कड़ी फ टकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि गणतंत्र दिवस पर बिजली की अव्यवस्था फैलती तो कौन जिम्मेदार होता। इस पर अधीनस्थ चुप्पी साध गए। पूरा मामला रविवार को निगम अफ सरों में चर्चा का विषय बना रहा। वीएन सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को फीडर बदलने का कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। किसी अवकाश या रविवार को यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed