फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhath Ghat 12 km long on the banks of Yamuna

Noida News: यमुना किनारे बनेगा 12 किलोमीटर लंबा छठ घाट

Sat, 16 Aug 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Chhath Ghat 12 km long on the banks of Yamuna
सीएम ने कहा- नियमित यमुना आरती और क्रूज सेवा जल्द शुरू होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में यमुना को स्वच्छ और पवित्र बनाने के वादे को दोहराया है। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे 12 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनेगा। ये घाट छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के लिए देश का सबसे विशाल नदी किनारा होगा जहां लाखों श्रद्धालु आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल हो सकेंगे। नियमित यमुना आरती और नदी पर क्रूज सेवा जल्द शुरू होगी। इससे यमुना आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र बनेगी। दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने यमुना को स्वच्छ और पवित्र बनाने को सरकार की पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यमुना हमारी धरोहर जिसे बचाना हर दिल्लीवासी की जिम्मेदारी है। इसके लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाए जाएंगे और नदी में गंदगी व प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यमुना को फिर से जीवन मिलेगा और ये आस्था का प्रतीक बनेगी। ये नदी न केवल दिल्ली की शान होगी बल्कि देश-विदेश के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन


यमुना को साफ रखने में सहयोग की जरूरत
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे यमुना की सफाई और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यमुना हमारी मां है। इसे स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। नदी के किनारे नियमित यमुना आरती शुरू करने की योजना बनाई गई है। ये आरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव देगी। यमुना पर आधुनिक क्रूज सेवा शुरू होगी जो पर्यटकों को दिल्ली के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नजारों की सैर कराएगी। रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से यमुना और दिल्ली दोनों का गौरव लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed