फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhath festival begins with Nahay Khay, ghats are being decorated

Noida News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, सजने लगे घाट

Sun, 26 Oct 2025 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay Khay, ghats are being decorated
छठ महापर्व की तैयारी के लिए छठ मंदिर को पेंट करते कारीगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। छठ पर चार दिवसीय महापर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पूर्वांचल के व्रतियों ने सुबह ही स्नान कर घर की साफ-सफाई की। महिलाओं ने घर के सभी कपड़े व बर्तन साफ किए। स्वच्छता का ध्यान रखते हुए पूर्वांचल समाज के सभी लोगों ने शाम को चावल, लौकी की दाल का सात्विक भोजन किया। थर्मल, एनएफएल रजवाहे और बाबरपुर ड्रेन नंबर-दो पर घाटों को सजाने का काम शुरू हो गया है। घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि अर्घ्य देते समय लोगों को कोई परेशानी न हो। जिले में करीब तीन लाख पूर्वांचल के लोग रहते हैं।
जिले में सात जगह छठ महापर्व मनाया जाएगा। इसके लिए घाट पर साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है अब घाटों को सजाया जाने लगा है। पूर्वांचल महासंघ पानीपत के कोषाध्यक्ष कुमार चंदन ने बताया कि चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन नहाय खाय किया गया। इस पर्व में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। शनिवार को नहाय खाय में घर की साफ-सफाई, बर्तन और कपड़े धोए गए। शाम को बिना लहसुन, प्याज का सात्विक भोजन चावल और लौकी की दाल बनाई गई। वहीं घाटों को सजाने का काम शुरू हो गया है। 26 को खरना, 27 को संध्या अर्घ्य और 28 को सूर्योदय अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल बाबरपुर ड्रेन-दो पर बनाया गया नया घाट
कुमार चंदन ने बताया कि बाबरपुर ड्रेन नंबर-दो देशबंधु गुप्ता कॉलेज के सामने घाट बनाया गया है। नया घाट बनने से लोगों को भीड़ से राहत मिलेगी। आस-पास के क्षेत्र के लोगों को नया घाट बनने से सुविधा मिलेगी। घाट की साफ-सफाई हो चुकी है। अब घाट को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकरी और सामान बाजार में पहुंचा
छठ महापर्व पर टोकरी और फल समेत अन्य सामान की खरीद शुरू हो गई है। टोकरी 500 से 1000 रुपये तक की तैयारी की जा रही हैं। 500 रुपये की टोकरी में सात और 1000 की टोकरी में 11 तरह के फल रखे गए हैं। नई सब्जी मंडी, जाटल रोड, बतरा कॉलोनी में पीपल वाली गली, कुटानी रोड, काबड़ी रोड और सनौली रोड की पुरानी सब्जी मंडी में टोकरी की खरीदारी शुरू कर दी हैं।


छठ महापर्व की तैयारी के लिए छठ मंदिर को पेंट करते कारीगर। संवाद

छठ महापर्व की तैयारी के लिए छठ मंदिर को पेंट करते कारीगर। संवाद

छठ महापर्व की तैयारी के लिए छठ मंदिर को पेंट करते कारीगर। संवाद

छठ महापर्व की तैयारी के लिए छठ मंदिर को पेंट करते कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed