फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chetan and Vanshika top the race.

Noida News: दौड़ में चेतन और वंशिका अव्वल

Sat, 29 Aug 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Chetan and Vanshika top the race.
फोटो --
विज्ञापन


- राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। मौके पर बालक वर्ग में पांच किमी और बालिका वर्ग में तीन किमी दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में चेतन ने पहला, पुष्पेंद्र ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वंशिका ने बाजी मारी। राधिका ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया। संजय भाटी, प्रमोद मावी, रोपी भाटी, जफर खान ने विजेताओं को सम्मानित किया।

हॉकी में एस्टर स्कूल ने मारी बाजी
डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। जीकेजी क्लब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्लेटम वैली स्कूल ने प्रथम स्थान और जीकेजी क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिला हॉकी संघ के सचिव मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरेंद्र भाटी, विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जैवीर डागर ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, शॉर्ट्स एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


कराटे में शरणन्या, अराध्या ने जीता स्वर्ण
नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की शरणन्या भाटी और आराध्या गुप्ता ने विभिन्न भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रचित ने 35 किग्रा में कांस्य पदक पर कब्जा किया। कोच राजीव व जुगनवीर ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed