फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Checking done on express trains and Dadri station

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेनों और दादरी स्टेशन पर की चेकिंग

Fri, 17 Apr 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Checking done on express trains and Dadri station
दादरी (संवाद)। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दादरी स्टेशन पर जांच की। इस दौरान ट्रेनों में विस्फोटक सामग्री, अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब जैसी संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली गई। साथ ही ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर लावारिस सामान की भी जांच की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों की टीम लगातार निगरानी कर रही है, जिससे किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed