{"_id":"6263073bca690d450d589876","slug":"cheating-of-2-75-lakhs-in-the-name-of-getting-insurance-claim-of-15-lakhs-noida-news-noi6444465107","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख का बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर 2.75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख का बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर 2.75 लाख की ठगी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर निवासी एक युवक की 8 मार्च 2019 को सड़क हादसे में मौत के बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौका मुआयना किया, लेकिन परिजन को क्लेम का भुगतान नहीं किया। आरोपियों ने युवक की विसरा रिपोर्ट नहीं होने आदि कमी बताकर टाल दिया। ढाई साल बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और मुलाकात की। आरोपियों ने रिपोर्ट आदि पूरी करने के नाम पर पीड़ितों से 2.75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने आभूषण गिरवी रखकर आरोपियों को रुपये दिए थे। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर निवासी जमील ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनके भतीजे आमिर खान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आमिर का 15 लाख रुपये का बीमा था। इसके चलते परिजन ने संबंधित बीमा कंपनी को ईमेल के माध्यम से हादसे की सूचना दी। इसके बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौका मुआयना किया। उस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लेम की बात की गई। बाद में विसरा रिपोर्ट नहीं आने आदि का हवाला दे दिया गया। इसके चलते परिजन ने क्लेम की उम्मीद छोड़ दी थी। इसके ढाई साल बाद आरोपियों ने कॉल कर एक बार फिर पीड़ित परिवार से संपर्क किया। आरोपियों ने पीड़ितों से मुलाकात कर बताया कि वह जो भी रिपोर्ट कम है या फिर क्लेम मिलने में जो भी दिक्कत आ रही है। वह दूर कर क्लेम दिला देंगे। इसकी एवज में आरोपियों ने पीड़ितों से 2.75 लाख रुपये ले लिए। जमील का कहना है कि आमिर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आमिर की मां आदि ने आभूषण आदि गिरवी रखकर रुपये जुटाए थे। इसके बाद आरोपियों ने क्लेम व रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने जमील की शिकायत पर अनिल कुमार, मनीष कोहली, अरुण कुमार, भगवत प्रसाद पर धोखाधड़ी आदि धारा में केस दर्ज किया है।
एसी खरीदने का झांसा देकर 1.33 लाख की ठगी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा वन स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाले शख्स से ओएलएक्स से एसी खरीदने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.33 लाख रुपये ठग लिए। सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए केस में योगेश डी शेजुल ने कहा है कि उन्होंने अपना पुराना एयर कंडीशनर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट किया था। उसके पास प्रदीप कुमार नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने एसी खरीदने और ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर क्यूआर कोड भेजा। कोड स्कैन करते ही आरोपी के खाते से लगभग 1.33 लाख रुपये निकल गए। ब्यूरो