फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheating in the name of treatment in Patanjali Yog Village

पतंजलि योग ग्राम में इलाज के नाम पर ठगी

Fri, 10 Sep 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of treatment in Patanjali Yog Village
नोएडा। पतंजलि योग ग्राम में इलाज कराने के नाम पर आकाशवाणी के पूर्व संयुक्त निदेशक से 10 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर सेल से शिकायत की है। जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-77 की एक सोसाइटी निवासी राजेंद्र उपाध्याय आकाशवाणी में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर पतंजलि योग ग्राम में इलाज का विज्ञापन देखा था। इसमें उन्हें चार दिन के इलाज के लिए 8000 रुपये खर्च करने की जानकारी मिली थी। कुछ दिन बाद एक शख्स का उनके पास फोन आया। आरोपी ने योग ग्राम में इलाज कराने के पैकेज के बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि चार दिन वाला पैकेज खत्म हो गया है और अभी 5 दिन का पैकेज बचा हुआ है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें 10000 देने होंगे। थोड़ी देर के बाद आरोपी का फिर से फोन आया और उसने कहा कि अब केवल सात दिन का ही पैकेज बचा है। आरोप है कि कॉलर ने व्हाट्सएप नंबर पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज भेज दिए। फिर आरोपी ने पीड़ित से दस हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी लगातार पैसों की मांग करता रहा। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग व खेल शिक्षक भर्ती के नाम पर महिला से ठगे 1.55 लाख
योग और खेल शिक्षक भर्ती के नाम पर महिला से 1.55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठग ने सेक्टर-64 में कार्यालय खोलकर प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कन्नौज निवासी श्वेता सिंह ने जनवरी 2020 में सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा था। इसमें बताया गया था कि सेक्टर-64 के बी ब्लॉक में आयुष्मान भारत योग एवं खेलकूद प्रशिक्षण संस्थान का ऑफिस है। यहां से योग और खेल शिक्षकों के लिए 2276 पदों की भर्ती निकाली गई है। आरोप है कि इस विज्ञापन को देखने के बाद उन्होंने संपर्क किया तो आरोपियों ने ट्रेनिंग के नाम पर उनसे 1.55 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने 45 दिन की ट्रेनिंग कराई और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए। उनकी तरह कई लोगों से ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed