फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated worth lakhs by pretending to send fake schengen visa to America

Noida News: नकली शेंगेन वीजा से अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी

Thu, 21 Mar 2024 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Cheated worth lakhs by pretending to send fake schengen visa to America
करनाल, पटियाला हरियाणा व रामपुर यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

--------------------------
-एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने करनाल हरियाणा से किया गिरफ्तार
-दो यात्रियों से दस लाख लेकर भेजा था जर्मनी, वहां से जाना था अमेरिका
-नकली दस्तावेज की वजह से दोनों यात्रियों को भारत निर्वासित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जर्मनी के नकली शेंगेन वीजा के जरिए यात्रियों को जर्मनी से अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले एजेंट को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नूरपुर, पटियाला, पंजाब निवासी जगप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने 45 लाख रुपये में सौदा कर दोनों यात्रियों से दस लाख रुपये ठग लिए थे। दोनों के पास से नकली दस्तावेज मिलने पर उन्हें जर्मनी से निर्वासित कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त 2022 को जर्मनी से दो यात्री रामपुर यूपी निवासी सर्वजोत सिंह और कुरूक्षेत्र, हरियाणा निवासी गुरकीरत सिंह दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। दोनों को फर्जी शेगेंन वीजा लेकर जाने की वजह से जर्मनी से निर्वासित किया गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्रियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों यात्रियों ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और आजीविका और पैसे कमाने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। अमेरिका में रहने वाले गुरकीरत के एक दोस्त ने उन्हें एक एजेंट जगप्रीत सिंह का मोबाइल नंबर मुहैया कराया था। जगप्रीत सिंह ने उसे जर्मनी के रास्ते अमेरिका में अवैध प्रवेश की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और इसके एवज में 45 लाख रुपये की मांग की। सौदा तय होने के बाद दोनों ने एजेंट को 10 लाख रुपये दे दिए। एजेंट ने उनकी जर्मनी यात्रा के लिए नकली शेंगेन वीजा की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी एजेंट के ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। विजेंदर राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर जगप्रीत को करनाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह एजेंटों के संपर्क में था जो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे। उसने बताया कि जब दोनों यात्रियों ने अमेरिका जाने के लिए उनसे संपर्क किया तो उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जर्मनी के नकली शेंगेन वीजा की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं पास है।
-------
क्या होता है शेंगेन वीजा

शेंगेन एक ऐसा वीजा है, जो किसी व्यक्ति को कानूनी तौर पर उस देश में और उस देश के भीतर कई जगहों पर यात्रा करने की अनुमति देता है। शेंगेन वीजा यूरोपियन देशों में प्रवेश करने का वीजा है। यह तीन महीने के लिए वैध होता है। शेंगेन वीजा के साथ यात्री शेंगेन इलाके के भीतर वर्णित इलाकों में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं। 26 शेंगेन देश हैं, जिसमें शेंगेन वीजा के साथ विदेशी नागरिक उपरोक्त सभी देशों की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed