फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated of Rs 8.34 lakh by giving the greed of liking the video

Noida News: वीडियो लाइक कराने का लालच देकर ठगे 8.34 लाख रुपये

Wed, 14 Jun 2023 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 8.34 lakh by giving the greed of liking the video
वीडियो लाइक कराने का लालच देकर ठगे 8.34 लाख रुपये
विज्ञापन

ठग ने विश्वास में लेने के लिए खाते में कमीशन के भेजे थे पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वीडियो लाइक करने पर कमीशन का लालच देकर एक युवक से 8.34 लाख रुपये ठग लिए। युवक को विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने पहले उसके बैंक खाते में कमीशन के पैसे डाले थे। इसके बाद टास्क देने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पश्चिम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको टेलीग्राम पर एक पार्ट टाइम नौकरी करने का संदेश मिला था। इसके बाद अलमो ड्राफ्टहाउस सिनेमा का लिंक दिया । ठग ने कहा कि वह वीडियो को लाइक करके स्क्रीनशॉट उन्हें भेज दे। इस काम के बदले उसे कमीशन मिलेगा। उसका कहना है कि शुरुआत में कमीशन के तौर पर युवक के खाते में पैसे आने लगे थे, लेकिन बाद में ज्यादा कमीशन का लालच देकर राशि निवेश करानी शुरू कर दी। ऐसे करते हुए आरोपी ने युवक के 8.34 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर थाना साइबर पश्चिम संबंधित ने धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed