फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated five lakh rupees from a woman by bluffing

Greater Noida: हत्या के केस से पति का नाम निकलवाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Apr 2023 01:27 PM IST
सार

पीड़ित महिला रिंकी ने न्यायालय में याचिका दी कि करीब तीन साल पहले पति मनोज की गांव के ही रहने वाले अमित और उसके दो साथियों ने पिटाई की थी। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
Cheated five lakh rupees from a woman by bluffing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या के केस में पति का नाम निकलवाने का झांसा देकर महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में दादरी की चक्रसेनपुर गांव निवासी पीड़ित महिला रिंकी ने अपने फूफा और उनके बेटे समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


रिंकी ने न्यायालय में याचिका दी कि करीब तीन साल पहले पति मनोज की गांव के ही रहने वाले अमित और उसके दो साथियों ने पिटाई की थी। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद से अमित उनसे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान अमित पक्ष ने मनोज के खिलाफ एक केस दर्ज कराया, जो जांच में झूठा साबित हुआ। 11 अगस्त 2021 को अमित की हत्या कर दी गई। रंजिश की वजह से अमित की हत्या में मनोज को नामजद करा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति को केस में झूठा फंसाया गया है। वह केस से पति का नाम निकलवाने के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मध्य प्रदेश निवासी उसके फूफा साहब सिंह ने नोएडा में रहने वाले निरंजन सिंह से पहचान कराई। झांसा दिया गया कि निरंजन का अधिकारियों के पास आना-जाना है। आरोपियों ने नाम निकलवाने के लिए दस लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने इसके बाद महिला को डीजीपी दफ्तर जाने का भी साक्ष्य दिखाया। पुलिस मनोज को पकड़ने पहुंची तो रिंकी को ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।


महिला का कहना है कि जब पुलिस ने उनके घर दबिश दी तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी उससे पांच लाख और देने की मांग करने लगे। इसके चलते उसने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed