फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated 50 thousand rupees by posing as fake truck owner

Noida News: नकली ट्रक मालिक बनकर की 50 हजार की ठगी, गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Cheated 50 thousand rupees by posing as fake truck owner
-संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर की एक ट्रांसपोर्टर से माल ढुलाई के नाम पर ठगे 50 हजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में एक फर्जी ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। उसने ट्रक से माल ढुलाई के बदले पीड़ित ट्रांसपोर्टर से 50 हजार रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली और पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। पीड़ित ने ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। आरोपी की पहचान शिव नगर हिसार हरियाणा निवासी मुकेश कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल, सिम व डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी कार्गो कैरियर की मालिक करुणा बंसल ने तीन अगस्त को अपनी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ट्रक मालिक सुनील राव बताकर और फर्जी वाहन विवरण व चालक का मोबाइल नंबर देकर उससे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। वह सामान को पहुंचने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कहने पर उन्होंने गूगल पे के माध्यम से उसके इंडियन ओवरसीज बैंक खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। जांच से पता चला कि ठगी गई राशि को बाद में अन्य बैंक खाता में ट्रांसफर किया गया है। जांच के दौरान संदिग्ध नंबरों और बैंक खातों की जांच की गई। इस दौरान हरियाणा के हिसार के रहने वाले संदिग्ध मुकेश का पता चला। पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद टीम ने एक गुप्त सूचना पर उसे हिसार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed