{"_id":"644d1fa494355eda770d5644","slug":"chc-bisrakh-got-seventh-place-in-the-state-noida-news-c-1-noi1096-479529-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएचसी बिसरख को मिला प्रदेश में सातवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएचसी बिसरख को मिला प्रदेश में सातवां स्थान
विज्ञापन
सीएचसी बिसरख को मिला प्रदेश में सातवां स्थान
कायाकल्प अवार्ड के तहत 95.71 अंक के साथ मंडल स्तर पर अव्वल
सीएचसी बादलपुर और भंगेल को भी एक-एक लाख रुपये पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत कायाकल्प अवार्ड योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसरख को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। दो अन्य सीएचसी बादलपुर और भंगेल को भी अवार्ड के लिए चुना गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई व्यवस्था समेत अन्य मानकों पर खरा उतरने पर कायाकल्प अवार्ड के तहत नकद पुरस्कार राशि दी जाती है।
प्रदेश स्तर पर 327 सीएचसी कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुई हैं। इनमें तीन गौतमबुद्ध नगर की भी हैं। अवार्ड के लिए तीन चरणों में (इंटरनल, पीयर और एक्सटर्नल) मूल्यांकन किया गया था। सीएचसी बिसरख को मूल्यांकन में 95.71 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके आधार पर प्रदेश में सातवां और मंडल में पहला स्थान मिला है। बिसरख सीएचसी को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। डॉ. सचिंद्र मिश्रा इस सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हैं।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम एडमिन गोविंद पांडेय ने बताया कि सीएचसी बादलपुर ने 74.71 अंक और सीएचसी भंगेल ने 74 अंक प्राप्त किए हैं। इन दोनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सर्वे के दौरान अस्पताल का रखरखाव, स्वच्छता व साफ-सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण के बंदोबस्त और रोगियों के फीडबैक समेत 300 से अधिक बिंदुओं पर अंक प्रदान किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा प्रभारियों व स्टाफ को बधाई दी।