फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Char Murti underpass design ready, map will be finalized soon

Noida News: चार मूर्ति अंडरपास का डिजाइन तैयार, जल्द ही फाइनल होगा नक्शा तैयार

Fri, 24 Mar 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Char Murti underpass design ready, map will be finalized soon
चार मूर्ति अंडरपास का डिजाइन तैयार, जल्द ही फाइनल होगा नक्शा
विज्ञापन

- सीईओ ने किया निरीक्षण, जल्द काम शुरू करने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति अंडरपास का प्राथमिक डिजाइन तैयार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को इसे सीईओ रितु माहेश्वरी के समक्ष रखा गया। सीईओ ने कंसल्टेंट एजेंसी से फाइनल डिजाइन जल्द प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूति चौराहे पर अंडरपास प्रस्तावित है। फिलहाल यहां यातायात सुचारू करने के लिए गौड़ सिटी की तरफ से सूरजपुर या नोएडा को जाने वाले वाहन 130 मीटर रोड पर बने यूटर्न से होकर गुजरते हैं। इसी तरह 130 मीटर रोड या सूरजपुर की तरफ से गौड़ सिटी व प्रताप विहार को जाने वाले वाहन नोएडा की तरफ बने यूटर्न से होकर जाते हैं। अंडरपास चार मूर्ति चौराहे पर 130 मीटर रोड को पार करते हुए 60 मीटर रोड के बराबर बनाया जाएगा। इसके बाद लोग प्रताप विहार से सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के बीच वाहन इस अंडरपास से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

अंडरपास का डिजाइन सरकारी सलाहकार एजेंसी राइट्स तैयार कर रही है। बृहस्पतिवार को सीईओ ने चौराहे का निरीक्षण किया और फिर इसकी डिजाइन देखी। उसे जल्द ही फाइनल करने का निर्देश दिया है। करीब 60 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होने के बाद पूरा होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के निवासियों की जरूरत को देखते हुए इस का निर्माण शीघ्र शुरू कराने और जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसीईओ अमनदीप डुली और ओएसडी विशु राजा समेत परियोजना विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं, सीईओ ने स्कूल, तालाब और सामुदायिक केंद्रों से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की और कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही चौक पर अंडरपास के निर्माण के दौरान ट्रैफिक के दबाव को कम करने वैकल्पिक मार्गों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed