फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chaos erupts during cleaning at Chhath Ghat; bricks and stones are thrown when fishing is stopped

Noida News: छठ घाट पर सफाई के दौरान बवाल, मछली मारने से रोका तो चले ईंट-पत्थर

Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupts during cleaning at Chhath Ghat; bricks and stones are thrown when fishing is stopped
सिकंदरपुर। कस्बा स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर छठ घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर सफाई के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अस्पताल में घायलों का कोई रिकाॅर्ड नहीं है।
विज्ञापन

छठ पर्व की तैयारी के तहत कस्बे के चतुर्भुज नाथ मंदिर स्थित पोखरे की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी राजू तुरैहा और अन्य लोग घाट की साफ-सफाई करा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने पोखरे में मछली मारने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई और गाली-गलौज के साथ विवाद बढ़ गया। विवाद शांत होने के बाद जब सफाई कराने वाले लोग मंदिर गेट की ओर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से हुए पथराव में एक पक्ष से गोलू (16), जय प्रकाश (20), ओम प्रकाश (18), राजू (18), आदित्य (23), दिलीप (35), अरुण (20), गौरव (14) और दूसरे पक्ष से राजू तुरैहा (52), महेंद्र तिवारी (28) के साथ कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद घायल पक्ष के कुछ लोग उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने तत्काल लाठी फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
घायल राजू तुरैहा निवासी बढ्ढा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छठ घाट की सफाई कराने में जुटा था। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। तहरीर में छह नामजद सहित की अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने छत से पत्थरबाजी भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंदिर में मौजूद पुजारी को भी गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हैँ। उन लोगों ने भी तहरीर दी है।

सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की। घटना में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed