फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Changing name and caste, main accused formed gang

नाम और जाति बदलकर मुख्य आरोपी ने बनाया गिरोह

Mon, 08 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Changing name and caste, main accused formed gang
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी नरेंद्र नाथ (74) और सुमन नाथ (62) हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस मुख्य आरोपी रोहित व उसके साथी सुभाष की तलाश कर रही है। रोहित गिरोह बनाकर चोरी आदि की वारदात अंजाम देता था। उसने साथियों को रोहित के अलावा पैडी, रॉकी आदि नाम बताए थे। आरोपी दलित है, लेकिन वह नाम के आगे पहचान छुपाने व खुद को स्थानीय दिखाने के लिए गुर्जर भी लगाता था। आरोपी निंबस सोसाइटी में एक घर में सफाई का भी काम करता था। वहीं, विशन खाने की होम डिलीवरी करता था। यहीं दोनों की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि एक अस्पताल में रोहित ने वार्ड बॉय और विशन ने सुरक्षाकर्मी का भी काम किया था। नरेंद्र के घर काम करने वाली घरेलू सहायिका का रोहित दूर का रिश्तेदार है। हालांकि, वारदात के संबंध में सहायिका से पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली। गिरोह शहर में चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। विशन के साथ रोहित 27 जनवरी को मध्यप्रदेश गया था। यहीं आरोपियों ने देव आदि से मिलकर वारदात की साजिश रची। देव शराब नहीं पीता और पढ़ाई कर रहा था। आरोपियों के संबंध में मोबाइल सीडीआर से पुलिस को ठोस सुराग मिले। मोबाइल चोरी के मामले में बीटा-2 पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन रोहित ने मोबाइल बंद कर लिया था। वारदात के लिए रोहित ने यही मोबाइल इस्तेमाल किया और इससे अफरोज की कैब बुक की।
विज्ञापन

ओयो होटल संचालक को देंगे नोटिस
पुलिस ने बताया कि सुराग मिलने पर सबसे पहले गेस्ट हाउस में जांच पड़ताल की गई। यहां आरोपी सीसीटीवी में कैद थे। यहां से एक मफलर बरामद हुआ। इसी तरह का मफलर दंपती के घर से भी मिला था। पड़ताल मेें पता चला कि आरोपियों ने यहां केवल एक पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। अन्य आरोपियों के पहचान पत्र न लेने पर संचालक को पुलिस नोटिस देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित से दंपती को लगने लगा था डर
कुछ दिन पहले रोहित चार साथियों के साथ नरेंद्र के घर शराब पीने आया था। वहां पार्टी के बाद सभी चले गए, लेकिन जब नरेंद्र छत पर सफाई करने पहुंचे तो दो युवक वहां मिले थे। पूछने पर आरोपियों ने कहा कि उनका कुछ सामान यहां रह गया है। इसके बाद से नरेंद्र को रोहित से डर लगने लगा था। उन्होंने सुमन व अन्य परिजनों से भी इसका जिक्र किया था। इस कारण सुमन नाथ ने रोहित को फटकार भी लगाई थी।
सुमन की इंसानियत के बावजूद दिखाई हैवानियत
डीसीपी ने बताया कि नरेंद्र की हत्या के बाद आरोपियों ने खटखटाकर सुमन के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान काफी धक्का मुक्की की गई। सुमन ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उनसे कहा कि पानी चाहिए। सुमन आरोपियों से काफी नाराज थी, लेकिन वह पानी लेने चली गई। जब वह लौटी तो उन्होंने देखा कि रोहित कमरे के काफी अंदर आ चुका है। इसका उन्होंने विरोध किया तो रोहित ने गोली मार दी।

खुलासे की खबर थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
दंपती हत्याकांड की खबर सुनने के बाद दंपती का बेटा रोहित, बहू निधि, बेटी प्रीति और दामाद जतिन आदि ने गिरफ्तार आरोपी देव शर्मा व पुलिस से पूछताछ की। उन्होंने बरामद सामान की पहचान की। परिजनों से खुलासे के संबंध मेें पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी नहीं देखे थे। पुलिस ने हमें खुलासे की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed