फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Changes in the syllabus of Web Applications, IT, Artificial Intelligence

Noida News: वेब एप्लीकेशन, आईटी, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम में बदलाव

Sat, 15 Jun 2024 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Changes in the syllabus of Web Applications, IT, Artificial Intelligence
-सीबीएसई ने इन कौशल विषयों के पाठ्यक्रम को हाल ही में किया है संशोधित
विज्ञापन


-12वीं के वेब एप्लीकेशन विषय को संशोधित करने का काम अभी भी है जारी
-बाजार की जरूरतों के हिसाब से कुछ पहलू जोड़े, अगले साल से होगा लागू

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कौशल विषयों वेब एप्लीकेशन, आईटी व आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम व सामग्री में बदलाव किया है। यह बदलाव चालू शैक्षणिक सत्र 2024-25 से ही लागू होंगे। बोर्ड ने बाजार की जरूरतों के हिसाब में इनमें कुछ पहलुओं को जोड़ा है। बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी स्कूलों को भेज दी है। बदलाव के साथ पाठ्यक्रम को बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। मालूम हो कि बोर्ड 33 स्किल और व्यावसायिक कोर्स संचालित करता है।


सीबीएसई ने ग्यारहवीं के वेब एप्लीकेशन व आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, दसवीं के इंर्फोमेशन टेक्नालॉजी और नौवीं के आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस कौशल विषय को संशोधित किया है। वहीं ग्यारहवीं के आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस विषय में शिक्षकों के लिए एक प्रोजेक्ट कुक बुक और छात्रों के लिए एक हैंडबुक को भी तैयार कर अपलोड किया है। इसमें अभ्यास के लिए बहु विकल्पीय प्रश्नों, रिक्त स्थान, लघु उत्तर वाले प्रश्न, केस स्टडी, एप्लीकेशन आधारित प्रश्नों और गतिविधियों को जोड़ा है। इन विषयों के पाठ्यक्रम में जिस तरह का संशोधन किया गया है उससे छात्र भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार होंगे। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि बारहवीं के वेब एप्लीकेशन कौशल विषय को भी संशोधित किया जा रहा है। इसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed