Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Change the tone of those opposing the construction of Shri Ram Temple: BJP

श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों के सुर बदले : भाजपा

Wed, 17 Apr 2024 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Change the tone of those opposing the construction of Shri Ram Temple: BJP
प्रदेश भाजपा ने की वेबसाइट का नाम रामराज्य रखने की निंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने आप की वेबसाइट का नाम रामराज्य रखने की निंदा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी 2022 तक खुलकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करती रही। मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी नानी दादी की कहानी सुनाकर मंदिर निर्माण के विरोध में थे। अल्पसंख्यकों का दिल दुखाने वाला कृत्य बताते थे। अब अचानक से यह बदलाव हो गया है।
वर्ष 2023 में जब केजरीवाल को मालूम पड़ा कि देश की जनता अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का स्वागत कर रही है तो उन्होंने सुर बदल लिए। खुद को हनुमान भक्त दर्शाने लगे। भ्रष्टाचार में डूबी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रामनवमी के दिन को चुनकर रामराज्य वेबसाइट जारी की, जिसकी दिल्ली की जनता कड़ी निंदा करती है। जनता पूछ रही है कि आपने मोहल्ला सभा से राजनीति शुरू की थी आज रामराज्य की बात कर रहे हैं। जिस सरकार में सनातन धर्म के विरोधी मंत्री व विधायक हों और वृद्ध अवस्था पेंशन बंद करने वाले व शराब घोटाला करने वाले हों, वे खुद की रामराज्य से तुलना कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के सवाल उठाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं जब आप के किसी नेता ने भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा किया। मुख्यमंत्री कई बार चुनाव आयोग यहां तक की अदालत की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर चुके हैं। दिल्ली की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed