फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chance of rain today Will get relief from cold wave

Noida News: आज बारिश की संभावना शीतलहर से मिलेगी राहत

Wed, 18 Jan 2023 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
chance of rain today
Will get relief from cold wave
सामान्य से पांच कम 2.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार रात से हल्की बारिश होगी। साथ ही शीतलहर से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, 20 से 22 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोदी रोड में सबसे कम 2.2 डिग्री, रिज में 2.3, जाफरपुर में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक शीतलहर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि दिल्ली में बारह साल बाद सबसे ज्यादा दिन शीतलहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीत लहर का आठवां दिन था। इससे पहले पांच से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान तीन डिग्री से कम दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed