फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chamber allotment letters distributed to 448 advocates

Noida News: 448 अधिवक्ताओं को चेंबर आवंटन पत्र बांटे

Fri, 30 Oct 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Chamber allotment letters distributed to 448 advocates
बार एसोसिएशन की आम सभा में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए आठ और सचिव पद के लिए पांच साल की वकालत अनिवार्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित आमसभा की बैठक में 448 पात्र अधिवक्ताओं को चेंबर आवंटन पत्र वितरित किए गए। चेंबर रिनोवेशन के तहत चिह्नित और आवंटित चेंबरों के पत्र बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी और चेंबर निर्माण कमेटी ने वितरित किए।
इस दौरान 41 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि आरटीजीएस और चेक के माध्यम से संबंधित अधिवक्ताओं को वापस की गई। अध्यक्षता एडवोकेट मनोज भाटी (बोड़ाकी) ने की, जबकि संचालन सचिव शोभाराम चंदीला ने किया। आम सभा में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

पहले प्रस्ताव के तहत डी-ब्लॉक मेंटेनेंस फंड के लिए अलग बैंक खाता खोला जाएगा। इसमें दानदाताओं की ओर से दी जाने वाली धनराशि जमा होगी। खाते के आजीवन संचालन के लिए जगदीश भाटी, देवी शरण शर्मा और मुकेश कर्दम को अधिकृत किया गया है। दूसरे प्रस्ताव में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कम से कम आठ वर्ष और सचिव पद के लिए पांच वर्ष की वकालत का अनुभव अनिवार्य करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा में यह प्रस्ताव 100 प्रतिशत बहुमत से पारित किया गया। इससे भविष्य में इन दोनों पदों पर चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित वकालत का अनुभव जरूरी होगा। बैठक में दुष्यंत तोमर, अवधेश शर्मा, श्याम सिंह चौधरी, दलवीर सिंह, राजाराम शर्मा, ओमप्रकाश मधुर, ममता चौधरी, भूपेंद्र मंगल, हरेंद्र तोंगड़, लोकेश अवाना, राजीव भाटी, बबलू चंदेला और तान्या सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed