फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   challan done in Main chowk of district

नोएडा: जिले में मुख्य चौराहों पर वीडियोग्राफी से कटेंगे चालान

Sat, 29 Jun 2019 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
challan done in Main chowk of district
जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते जिलाधिकारी - फोटो : Amar Ujala

अगर कोई वाहन स्वामी यह सोच रहा हो कि उसे कोई नहीं देख रहा है तो उसका भ्रम है। अब जिले के मुख्य चौराहे जहां यातायात के नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन होता है वहां पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह से शाम तक वीडियोग्राफी कराकर उसके आधार पर नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। यह व्यवस्था 10 जुलाई से लागू होगी।

विज्ञापन


पहले चरण में नोएडा के 12 चौराहों पर वीडियोग्राफी के लिए कैमरामैन तैनात रहेंगे। यह बातें शुक्रवार को डीएम बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण ने सेक्टर-27 स्थित कैंप आफिस पर पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में यातायात नियम का पालन नहीं किया जा रहा है और उल्लंघन करने वालों की संख्या रोज बढ़ रही है। इसकी सूचना चालान की बढ़ती संख्या से पता चल रही है। वीडियोग्राफी से न सिर्फ यातायात की व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा, बल्कि प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लिए 12 टीमें और बनाई जाएंगी जो प्रदूषण बोर्ड के निर्देश में काम करेंगी और वह कहां-कहां पर एनजीटी के नियमों का उल्लंघन होगा वहां की वीडियो बनाकर देंगी। मकान बनाने के दौरान कहां पर उल्लंघन है और कहां-कहां पर धूल उड़ रही है इसकी भी सूचना मिल सकेगी। इससे कार्रवाई हो सकेगी। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एआरटीओ और यातायात पुलिस इसकी जांच करेगी।


फेसबुक पेज पर मौजूद रहेगी जानकारी

एसएसपी ने कहा कि इस वीडियोग्राफी के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जिन लोगों पर भी कार्रवाई होगी। उसकी डिटेल ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर मौजूद रहेगी। साथ ही, वीडियोग्राफी भी संभालकर रखी जाएगी। अगर कोई गलत साबित करने का दावा करे तो उसे दिखाया जा सकेगा। इनमें चार पहिया और दोपहिया वाहनों में सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग किया जाता है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed