फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chaitanyananda Saraswati's judicial custody extended by 14 days

Noida News: चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Sat, 01 Nov 2025 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chaitanyananda Saraswati's judicial custody extended by 14 days
-निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में है आरोपी
विज्ञापन


-जमानत याचिका पर 7 नवंबर को होगी सुनवाई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनिमेष कुमार ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। सरस्वती की जमानत याचिका पर 7 नवंबर को सत्र न्यायालय में सुनवाई होनी है। सरस्वती की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने 17 अक्तूबर को 31 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। उसके पहले कोर्ट ने तीन अक्तूबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। बता दें कि 27 अक्तूबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश ने सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 16 पीड़ितों में से 9 पीड़ितों के परीक्षण हो चुके हैं और मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि बाकी पीड़ित अभी दिल्ली से बाहर हैं। उसके बाद कोर्ट ने जांच अधिकारी से ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान सरस्वती की ओर से पेश वकील ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

इसका दिल्ली पुलिस ने विरोध करते हुए कहा कि आरोपी की अश्लील तस्वीरें और कमेंट हैं। उसपर छात्राओं से अश्लील हरकत करने के अलावा वित्तीय फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप है। साथ ही, सरस्वती ने संबंधित संस्थान की संपत्तियों को निजी कंपनियों को किराये पर दे रखा था। वो संस्थान की संपत्तियों से महंगी गाड़ियां खरीदता था। उसके कब्जे से पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी, वो महंगी गाड़ियों में लड़कियों को लेकर जाता था और उनके साथ अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed