फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chain snatcher arrested

Noida News: महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पीटा

Fri, 19 Sep 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
chain snatcher arrested
महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकडक़र पीटा
विज्ञापन

- सेक्टर-11 की घटना, बदमाशों को पुलिस के हवाले किया, बदमाशों से सात मोबाइल बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-11 में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने दोनों बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांधकर आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की पिटाई कर दी। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास से चोरी और लूट के सात मोबाइल बरामद हुए हैं। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाले पारस सक्सेना और उनकी पत्नी प्रियंका शुक्रवार सुबह सात बजे बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने जा रहे थे। सेक्टर-11 के एल ब्लॉक मार्केट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रियंका के गले की चेन छीनने का प्रयास किया लेकिन चेन बच गई। इस दौरान उनके पति पारस बदमाशों की बाइक के सामने आ गए और दोनों से भिड़ गए। तभी दोनों बदमाश बाइक से गिर गए और आसपास के लोगों के ने बदमाशों को दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी 27 वर्षीय संजय उर्फ बाबा और न्यू अशोकनगर निवासी 25 वर्षीय आशु उर्फ डेढ़ा के रूप में हुई है। बदमाशों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग थानों में तीन केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक बरामद की है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed