{"_id":"68e2d7590681e945b60d7849","slug":"chachiha-cooperative-warehouse-shifted-to-rented-house-accused-of-black-marketing-na-news-c-25-1-agr1008-885409-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चचिहा सहकारी गोदाम किराये के मकान में स्थानांतरित, लगा कालाबाजारी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चचिहा सहकारी गोदाम किराये के मकान में स्थानांतरित, लगा कालाबाजारी का आरोप
विज्ञापन
पिनाहट। गांव चचिहा सहकारी समिति गोदाम जर्जर होने पर गांव निहाल सिंह का पूरा स्थित एक मकान में अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर दी गई है। रविवार सुबह से डीएपी गोदाम तक पहुंचाई जा रही थी। किसी ग्रामीण ने ट्रैक्टर में डीएपी खाद को लोड देखकर सचिव पर कालाबाजारी का आरोप लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जांच के लिए पहुंचे एडीएम जुबेर वेग व एसडीएम बाह संतोष शुक्ला को डीएपी का स्टॉक पूरा मिला।
वहीं, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विमल कुमार ने स्टॉक रजिस्टर व एसआर रजिस्टर की जांच की। गलती मिलने पर नाराजगी जताई। एडीएम जुबेर बेग ने ग्रामीणों से बातचीत भी। ग्रामीणों ने दूरी की शिकायत करते हुए चचिहा गोदाम पर ही डीएपी वितरण की मांग की। एडीएम ने सचिव भूपेंद्र को चार दिन में गोदाम को दुरुस्त कर डीएपी खाद वितरण के लिए निर्देशित किया है। इसी दौरान एसीपी गिरीश कुमार भी मौजूद रहे।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विमल कुमार ने बताया कि चचिहा गांव सहकारी गोदाम जर्जर हो चुका है। घटना की आशंका पर बोर्ड की मांग के मद्देनजर गोदाम को स्थानांतरित किया गया है। अस्थाई गोदाम तक पहुंचाने का मार्ग सही न होने पर ट्रक से उतार कर ट्रैक्टर के माध्यम से अस्थाई गोदाम तक खाद पहुंचाई जा रही थी। जांच में स्टॉक पूरा पाया गया है।
विज्ञापन
-