{"_id":"6a4a8eff0a2b798dd80b47c4","slug":"ceo-inspects-greater-noida-west-arrangements-issues-directives-to-resolve-traffic-jams-noida-news-c-23-1-lko1064-99381-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीईओ ने परखीं ग्रेनो वेस्ट की व्यवस्थाएं, जाम लगने पर समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीईओ ने परखीं ग्रेनो वेस्ट की व्यवस्थाएं, जाम लगने पर समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का निरीक्षण करते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ / स्रोत प्राधिकरण
सीईओ ने परखीं ग्रेनो वेस्ट की व्यवस्थाएं, जाम लगने पर समाधान के दिए निर्देश
-संबंधित अफसरों को दिए निर्देश, कहीं पर गंदगी और जलभराव की नहीं होनी चाहिए समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने रविवार को ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न सेक्टरों का दौरा किया। वहां करीब तीन घंटे तक साफ-सफाई व्यवस्था को परखने के साथ विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया। सीईओ ने किसान चौक के पास एफओबी के नीचे बाइक सवारों के कारण लगने वाले जाम का जायजा लेते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ रवि कुमार एनजी दोपहर साढ़े 12 बजे ग्रेनो वेस्ट पहुंचे। यहां टेकजोन-4, सेक्टर 16, 16 बी, शाहबेरी, छपरौला, 130 मीटर रोड, 60 मीटर रोड का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि किसी भी जगह गंदगी का ढेर नहीं मिलना चाहिए। जलभराव की समस्या निपटने के लिए तैयारी करने को कहा। सीईओ ने किसान चौक पर अंडरपास का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीईओ उस एफओबी के नीचे पहुंचे, जहां बारिश में बाइक सवार रूके थे और जाम लगा था। सीईओ ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। यहां शेल्टर की व्यवस्था की जाए। इसके बाद सीईओ सेक्टर-3 के अंदर पहुंचे। साफ सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अफसरों को फटकार लगाई। सीईओ ने अधूरी सड़कों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है।