फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Central team assessed the arrangements for crop residue management

Noida News: केंद्रीय टीम ने परखी फसल अवशेष प्रबंधन की व्यवस्था

Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Central team assessed the arrangements for crop residue management
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों का जायजा लेने शुक्रवार को भारत सरकार की केंद्रीय टीम गौतमबुद्धनगर पहुंची। टीम ने जेवर, दादरी और बिसरख विकास खंडों के 20 से अधिक गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी), किसानों के खेतों और वहां उपलब्ध कृषि यंत्रों की स्थिति देखी। साथ ही फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए अपनाई जा रही तकनीकों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने घरबरा, पारसोल, दादरी, नूरपुर और फूलपुर समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया। टीम ने किसानों से बातचीत कर फसल अवशेषों के निस्तारण के तरीकों और कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed