फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Central agencies are being used as tools: Bhagwant Mann

हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे केंद्रीय एजेंसियां : भगवंत मान

Sat, 23 Mar 2024 12:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Central agencies are being used as tools: Bhagwant Mann
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के आवास पहुंचकर की परिजनों से मुलाकात
कहा- आवाज उठाने पर ईडी, सीबीआई व आयकर को भेज दिया जाता है

अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सीएम आवास में केजरीवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार का हाल-चाल जाना। साथ ही, भरोसा दिलाया कि केजरीवाल के साथ हर कोई खड़ा है। वहीं, आवास के बाहर आकर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ईडी नहीं मान रही है। केंद्र सरकार एजेंसियों को टूल बनाकर हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। कोई भी विपक्ष का नेता भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है, तो ईडी, सीबीआई व आयकर की टीम भेज दी जाती है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। मैं यह बात इस वजह से बोल रहा हूं, क्योंकि एक समय आडवाणी ने भी कहा था कि देश में अघोषित आपातकाल आ जाएगा। जिस राज्य में केंद्र की सरकार नहीं है, वहां यह परेशान करने के लिए उपराज्यपाल को लगा देते हैं। ये चाहते हैं कि विपक्ष का कोई नेता चुनाव प्रचार न कर पाए। विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। आने वाले समय में चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे। हमारा गठबंधन मजबूत है। इसे लेकर हाईकमान के साथ बैठक करेंगे। गठबंधन की जो बैठक होगी, उसमें जाएंगे। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। अस्पताल बनाने वाले, जिन्होंने स्वास्थ्य क्रांति लाई, उस सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया है। ऐसे ही स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया जेल में है। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले संजय सिंह अंदर है। अब केजरीवाल को ले गए हैं।
विज्ञापन


काम की राजनीति करती है आप



मान ने कहा कि भाजपा नाम के लिए राजनीति करती है, लेकिन आप काम के लिए राजनीति करती है। पंजाब में कई क्लीनिक बनाए हैं। युवाओं को नौकरी दी है। इसके बावजूद केंद्र ने नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा रोक दिया। 26 जनवरी में पंजाब की झांकी को इजाजत नहीं दी। केजरीवाल को अगर पैसा ही कमाना होता, तो वह आईआरएस थे और उनकी पत्नी भी आईआरएस थी। वह अच्छी भली नौकरी किस लिए छोड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन






बच्चों व रिश्तेदारों को कर रहे हैं परेशान



मान ने कहा कि इस राजनीति में केजरीवाल के बच्चों व उनके रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन उन्हें किताब लेने तक बाहर नहीं जाने दिया रहा है। रिश्तेदारों को भी परिवार से मुलाकात करने के लिए पुलिस अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ रही है। जनता चुनावी बॉन्ड के बारे में जानना चाहती है, लेकिन उस पर कोई बात नहीं कर रहा है। यह समय लोकतंत्र को बचाने का है। केजरीवाल इस संकट से निकलकर बड़े नेता बनकर आएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन विचारों को कैद नहीं कर सकते।


सुबह रहा सन्नाटा, दिन में बढ़ी हलचल


केजरीवाल के घर के बाहर सुबह सन्नाटा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही हलचल बढ़ गई। हालांकि, यहां बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस तैनात बल तैनात दिखा। यहां से आने-जाने वाले वाहनों व लोगों को पहचान पत्र देखकर ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। इस दौरान केजरीवाल के परिवार से मिलने पहुंचे आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय को पुलिस ने काफी देर तक आवास के बाहर रोककर रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में तानाशाही घोषित कर दी गई है। पार्टी कार्यालय को भी चारों तरफ से सील कर दिया है। केजरीवाल के परिवार को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। किसी को नहीं पता कि कल रात से परिवार की क्या स्थिति है। इस लड़ाई को लड़ेंगे। ये लोग जितना भी दमन करेंगे, लोग उतनी ही मजबूती के साथ अपनी आवाज को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed