फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Celebrated Deepotsav by distributing notebooks, books, bags and sweets

Noida News: कॉपी-किताबें, बैग व मिठाई वितरित कर मनाया दीपोत्सव

Fri, 17 Oct 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Deepotsav by distributing notebooks, books, bags and sweets
नोएडा (संवाद)। समाज सेवा और शिक्षा को समर्पित संस्था बचपन बचाओ सेवा समिति ने दिवाली के उपलक्ष्य में सेक्टर-62 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब, स्कूल बैग और लेखन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान पूड़ी-सब्ज़ी व मिठाई बांटकर दिवाली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अमित यादव और बिजेंद्र यादव ने बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री वितरित की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शाह और राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार यादव ने बताया कि इस अवसर पर कई जिलों से आए समाजसेवियों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही मुख लाल यादव को राष्ट्रीय सचिव, बरकत अली को उत्तर प्रदेश स्ट्रीट वेंडर संगठन का अध्यक्ष, कृष्णा शाह को जिला गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष और विकास गुप्ता को गाजियाबाद अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश शाह, मनोज जायसवाल, सुभाष वर्मा, शिवम पांडे, अवधेश सिंह, विवेक झा, इंद्र पहलवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed