फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ceiling plaster fall down on two girls in bedroom, one injured

बेडरूम में दो बच्चियों पर गिरा छत का प्लास्टर, हादसा टला

Sun, 03 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ceiling plaster fall down on two girls in bedroom, one injured
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स 1 सोसाइटी के फ्लैट में गिरा छत का प्लास्टर। - फोटो : Grnoida
बेडरूम में दो बच्चियों पर गिरा छत का प्लास्टर, एक घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-1 सोसाइटी के टावर सी-3 के 9वें फ्लोर स्थित एक फ्लैट में शनिवार सुबह बड़ी घटना होने से बच गई। फ्लैट के बेडरूम की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बेड पर सो रहीं दो छोटी बच्चियों पर गिर गया। घटना में 6 साल की एक बच्ची के पैर में चोट लगी है। परिजनों ने खराब गुणवत्ता का आरोप लगाकर बिल्डर की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है।
आईटी इंजीनियर तनु गुप्ता परिवार के साथ सोसाइटी के टावर सी-3 के 9वें फ्लोर पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उनकी 6 और 10 साल की बेटियां बेडरूम में सो रही थीं। सुबह करीब 8 बजे छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बेड पर सो रहीं बच्चियों के ऊपर गिर गया। रजाई होने के कारण बेटियों को ज्यादा चोट नहीं लगी, लेकिन छोटी बेटी नाव्या के पैर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि रोजाना दोनों बेटियां बेड पर सीधी दिशा में लेटती हैं, लेकिन जिस समय हादसा हुआ, तब दोनों विपरीत दिशा में लेटी थीं। यदि ऐसा नहीं होता तो प्लास्टर का हिस्सा बेटियों के सिर पर गिरता। घटना के बाद दोनों बच्चियों के साथ परिजन सहम गए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने बिल्डर के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सोसाइटी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं, प्राधिकरण से भी शिकायत कर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। शिकायत पर प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एक साल पहले भी गिरा था प्लास्टर
पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले भी बेडरूम की छत का प्लास्टर गिर गया था, तब किसी को चोट नहीं लगी थी। शिकायत पर बिल्डर ने मरम्मत करा दी थी। आरोप है कि मरम्मत का काम सही से नहीं किया गया। इस कारण छत के दूसरे हिस्से का प्लास्टर गिर गया। वहीं, प्लास्टर गिरने की लगातार घटनाओं से स्थानीय निवासी परेशान हैं। प्राधिकरण से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में पहले मरम्मत का काम करवाया गया था, जो सही से नहीं किया गया। इस कारण हादसा हुआ है। यदि किसी तरह की दिक्कत थी तो बिल्डर के प्रोजेक्ट विभाग से शिकायत करनी चाहिए थी। फिलहाल बेडरूम की छत की मरम्मत करा दी गई है। निर्माण की गुणवत्ता सही है।
प्रकाश झा, जीएम (सिविल), पंचशील ग्रींस-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed