{"_id":"688e2fb29696f7da450f4959","slug":"ccsu-change-in-the-selection-process-of-undergraduate-courses-grnoida-news-c-1-gnd1002-3240826-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: स्नातक पाठ्यक्रमों की चयन प्रक्रिया में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू: स्नातक पाठ्यक्रमों की चयन प्रक्रिया में बदलाव
विज्ञापन
फोटो
नोएडा (संवाद)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में बदलाव किए हैं। नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अंतर्गत अब विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नए सत्र से दो मेजर विषय और एक माइनर विषय अनिवार्य किया गया है। माइनर विषय अंतिम सेमेस्टर तक समाप्त हो जाएगा।
छात्रों को स्नातक में किसी एक वर्ष में कम से कम दो क्रेडिट का व्यावसायिक पाठ्यक्रम करना होगा। जैसा कंप्यूटर, वेब डिजाइनिंग, योग, ट्रैवल एंड टूरिज्म कोर्स करने होंगे। एबिलिटी इंहैंसमेंट कंपल्सरी कोर्स (एईसीसी) में पर्यावरण अध्ययन, हिंदी या अंग्रेजी में कम्यूनिकेशन आदि की पढ़ाई करनी होगी। इसके अलावा एनएसएस, एससीसी, खेलकूद, समाज सेवा, ड्रामा, फाइन आर्ट्स, डांस, म्यूजिक आदि में से किसी एक कोर्स में भाग लेना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह बदलाव छात्रों की समग्र विकास पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है।