फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE will enhance skills in children from VI to VIII

Noida News: सीबीएसई छठी से आठवीं तक के बच्चों में बढ़ाएगा कौशल

Fri, 07 Apr 2023 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
CBSE will enhance skills in children from VI to VIII
- शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 33 स्किल मॉड्यूल किए शुरू, समयावधि 12 से 15 घंटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छठी से आठवीं तक के बच्चों में कौशल विकास को बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। बोर्ड ने इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 33 स्किल मॉड्यूल शुरू किए हैं। 12-15 घंटे की समयावधि वाले यह मॉड्यूल सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में शुरु किए गए कौशल विषयों के अनुरूप है।
बोर्ड ने इन माड्यूल को स्कूलों को बैगलेस डे, शीतकालीन अवकाश, शरद अवकाश, ग्रीष्म अवकाश के समय इन्हें शुरु करने के लिए कहा है। दरअसल सीबीएसई के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्कूलों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। ऐसे में बोर्ड ने कौशल मॉड्यूल के संबद्ध में स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे 33 में से कुछ कौशल मॉड्यूल का चयन करें जो कि छात्रों की मांग के अनुरूप हों। मॉड्यूल में 70 फीसदी व्यावाहरिक गतिविधियों व 30 फीसदी थ्यौरी पर फोकस होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं इन मॉड्यूल को हॉबी क्लबों, इनोवेशन क्लब, कौशल क्लब के माध्यम से शुरू कर सकते हैं। स्कूल व छात्र छठी, सातवीं, आठवीं कक्षा में कोई भी कौशल मॉड्यूल चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। इन मॉड्यूल का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली गाइडलाइंस के आधार पर होगा। कौशल मॉड्यूल के लिए अध्ययन सामग्री संबंधित क्षेत्र कौशल परिषद, उद्योग व संगठन के सहयोग से सरल भाषा में तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

ये हैं स्किल मॉड्यूल हैं शामिल:

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन, फाइनेंशियल लिटरेसी, हैंडीक्रॉफ्ट, इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, मार्केटिंग-कमर्शियल ऐप्लिकेशन, मास मीडिया, ट्रेवल एंड टूरिज्म, कोडिंग, डाटा साइंस, डिजिटल सिटीजनशिप, लाइफ साइकिल ऑफ मेडिसन एंड वैक्सीन, ह्यूमेनिटी एंड कोविड-19, फूड संरक्षण, हर्बल हेरिटेज, कश्मीरी कढ़ाई, ऐप्लिकेशन ऑफ सेटेलाइट समेत अन्य मॉड्यूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed