फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE National Shooting Range Competition begins on Thursday

Noida News: आज से पदक पर निशाना लगाएंगे 1200 शूटर

Wed, 10 Sep 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
CBSE National Shooting Range Competition begins on Thursday
सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में सिंगापुर, मलेशिया, जापान और दुबई खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में पहली बार होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग रेंज प्रतियोगिता के लिए बुधवार को करीब 400 निशानेबाज ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। यहां बृहस्पतिवार से शुरू हो रही प्रतियोगिता में देश-विदेश के 1200 शूटर निशाना लगाएंगे। इनमें बालक व बालिका वर्ग में अंडर-11, 17 व 19 की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होन के लिए सिंगापुर, मलेशिया, जापान, दुबई आदि से निशानेबाज देर रात्रि ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।



सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में 11 से 15 सितंबर तक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में आठ जोन से सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग रेंज प्रतियोगिता के 1200 विजेता भाग लेंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज भी शामिल होंगे। उनके साथ 230 ऑफिशियल शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता में देशभर से 139 स्कूलों से शूटर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि 10 मीटर राइफल और 10 मीटर पिस्टल के 12 इवेंट्स होंगे। प्रतियोगिता में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग सिस्टम लागू किया गया है। शूटर अपनी सुविधा अनुसार खेलने का समय चुन सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जा रहा है। शूटर इलेक्ट्रॉनिक टारगेट्स पर निशाना लगाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

नॉर्थ जोन से 135 शूटर लेंगे हिस्सा

नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन एक से करीब 135 निशानेबाज इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मेजबान स्कूल के 12 निशानेबाज नॉर्थ जोन एक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल मंत्री करेंगे शुरुआत
प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव कर सकते हैं। 15 सितंबर को समापन समारोह में यूपी की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय निशानेबाजों को हौसला अफजाई कर सकते है।

किस जोन से कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
सेंट्रल जोन से 120, वृहत जोन से 132, नॉर्थ जोन 2 से 132, साउथ जोन-2 से 180, साउथ जोन 1 से 120, ईस्ट जोन से 123 और अन्य जोन के साथ विदेश के निशानेबाज भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed