{"_id":"6ad7748002675bf159058421","slug":"cbse-national-football-tournament-starts-today-in-greater-noida-noida-news-c-23-1-lko1064-109761-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
- 20 जोन और चार देशों की 75 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, उमा पब्लिक स्कूल की टीमें भी दिखाएंगी दम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 22 से 28 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 20 जोन और भारत सहित चार देशों की 75 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान स्कूल की टीमें भी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मैदान पर उतरेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी, जबकि मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। विभिन्न आयु वर्गों में होने वाले मैचों में देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मेजबानी के आधार पर उमा पब्लिक स्कूल की तीनों आयु वर्ग की टीमों को प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा।
स्कूल परिसर में ठहरने और भोजन की व्यवस्था : प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्कूल परिसर में की गई है। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों की सुविधाओं और मुकाबलों के सुचारु संचालन के लिए तैयारियां की गई हैं। विद्यालय की निदेशिका एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों को सौंपी आयोजन की जिम्मेदारी : प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी आयोजनकर्ता शिवालिक राज और विद्यालय के फुटबॉल प्रशिक्षक अंकित भाटी व हिमांशू राज को सौंपी गई है। सात दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से ग्रेटर नोएडा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीमों की भागीदारी से शहर की खेल जगत में पहचान मजबूत होगी।