{"_id":"6a09c07f413d5df48802b2f9","slug":"cbse-has-reduced-the-fee-for-copy-checking-noida-news-c-23-1-lko1064-94995-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कम फीस में होगी कॉपी जांच, सीबीएसई ने घटाया शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कम फीस में होगी कॉपी जांच, सीबीएसई ने घटाया शुल्क
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई 12वीं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर उठे विवाद के बीच बोर्ड ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब छात्र मात्र 100 रुपये में अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी देख सकेंगे। पहले इसके लिए 700 रुपये शुल्क देना पड़ता था। वहीं किसी प्रश्न की दोबारा जांच कराने के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस निर्धारित की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर सवाल उठाए थे। छात्रों का कहना था कि अपेक्षा से कम अंक मिलने के कारण उन्हें जेईई मेन के 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड में परेशानी हो रही है। कई शिक्षकों ने भी स्कैनिंग, धुंधली लिखावट और सर्वर संबंधी तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी।
री-चेकिंग दो स्टेज में-
वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सना जैन ने कहा कि बोर्ड का यह फैसला छात्रों के हित में है। वहीं रायन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने कहा कि इससे छात्रों के संदेह दूर होंगे। सीबीएसई ने री-चेकिंग प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में छात्र उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करेंगे। दूसरे चरण में छात्र उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन या त्रुटियों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकेंगे।