फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE class 10 science paper interesting to students

CBSE Exam: विद्यार्थियों को रुचिकर लगा दसवीं साइंस का पेपर, शिक्षक बोले, किताब पर आधारित था प्रश्नपत्र

Sat, 04 Mar 2023 08:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

दसवीं के साइंस विषय के पेपर को लेकर छात्रों में काफी चिंता थी, लेकिन शनिवार को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों का तनाव दूर हो गया। जिन भी छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की, उनके लिए यह काफी अच्छा पेपर रहा। 

विज्ञापन
CBSE class 10 science paper interesting to students
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का शनिवार को साइंस का पेपर था। पेपर छात्रों को काफी रुचिकर लगा। प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न आसान थे, लेकिन थोड़े घुमा फिरा कर पूछे गए थे। इस कारण से उन सवालों को हल करने में छात्रों को थोड़ी दिक्कत हुई। खासकर केमिस्ट्री के प्रश्नों वाला हिस्सा आसान, लेकिन उलझाऊ लगा। जबकि बॉयोलॉजी के सवाल सीधे, लेकिन लंबे थे। साइंस के शिक्षकों के अनुसार, पेपर संकल्पनात्मक समझ पर आधारित था।
विज्ञापन


दसवीं के साइंस विषय के पेपर को लेकर छात्रों में काफी चिंता थी, लेकिन शनिवार को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों का तनाव दूर हो गया। जिन भी छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की, उनके लिए यह काफी अच्छा पेपर रहा। परीक्षा सेंटर से बाहर निकली अंकिता शुक्ला ने बताया कि साइंस के पेपर से वह खुश हैं। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न काफी रुचिकर थे। केमिस्ट्री वाले प्रश्न आसान, लेकिन घुमा फिरा कर पूछे गए। फिजिक्स के प्रश्न ठीक थे। तीन अंक वाले प्रश्न आसान थे, जबकि दो अंक वाले प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे।
विज्ञापन


एक अन्य छात्र लक्ष्य ने कहा कि पेपर मध्यम स्तर का था। कुछ प्रश्न मुश्किल थे। कुछ प्रश्न बिल्कुल सीधे पूछे गए थे। एक्टिविटी व डायग्राम आधारित प्रश्न भी संतुलित लगे। साइंस शिक्षिका (टीजीटी) नेहा यादव ने बताया कि पेपर संकल्पनात्मक समझ पर आधारित था। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। करीब 80 फीसदी प्रश्न पाठ्य पुस्तकों से ही पूछे गए। जिन छात्रों ने भी एनसीईआरटी की किताब का गहनता से अध्ययन किया होगा, वे इसमें अच्छा स्कोर प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed