{"_id":"62b37b21e436fc107854aa17","slug":"caste-hides-engagement-bride-breaks-marriage-noida-news-noi6556570157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति छिपा की सगाई, दुल्हन ने तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति छिपा की सगाई, दुल्हन ने तोड़ी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। लड़का पक्ष और बिचौलिया ने जाति छिपा लड़की पक्ष से शादी तय कराकर करीब 6 लाख रुपये खर्च कर सगाई कर दी। बरात आने से एक दिन पहले लड़की वालों को जाति के बारे में पता चलने पर शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि रुपये और सामान देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दादरी कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार दादरी क्षेत्र के रहने वाली लड़की के भाई का आरोप है कि बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति एक दिन पड़ोस में आया था। पीड़ित की मां अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का के बारे में जिक्र करने लगी। उसने अपने करीबी के बेटा के बारे में जानकारी दी और कहा कि एक ही जाति के हैं। 15 मई को लड़की वालों ने लड़का देखकर शादी तय कर दी। 18 जून को सगाई कर दी गई। इस दौरान करीब 2 लाख नकद समेत 6 लाख रुपये का सामान दिया गया। 22 जून की शादी तय हो गई। शादी के फेरों के सामान को लेकर 21 जून को लड़की वालों ने फोन पर बात की तो पता चला की लड़के वाले गुर्जर जाति के है। लड़की पक्ष दलित जाति से है। इसी बात को लेकर लड़की वालों ने शादी के लिए मना कर दिया। बिचौलिया को बुलाकर बात की तो उसने गलती मान ली। रुपये व सामान वापस दिलाने को कह दिया लेकिन जब पीड़ित सामान लेने के लिए पहुंचे तो भगा दिया।
हल्दी की रस्म पूरी
लड़की पक्ष का कहना है शादी के लिए हल्दी की रस्म पूरी हो गई हैं। हलवाई का सामान भी आ गया था। दूर से आने वाले रिश्तेदार भी आ गए थे। मगर गुर्जर युवक होने की जानकारी मिलने पर दुल्हन ने धोखे की बात कहते हुए शादी के लिए मना कर दिया है। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।