{"_id":"66034a72fba4aee20e03cde4","slug":"case-registered-against-suicide-of-llb-student-grnoida-news-c-23-1-noi1091-28667-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एलएलबी छात्र की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एलएलबी छात्र की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने अनजान युवती के खिलाफ की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के डर से आत्महत्या करने के मामले में छात्र की मां की शिकायत पर बीटा-दो कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। उधर, पुलिस छात्र का मोबाइल लेकर जांच करने में जुटी है। प्रथम दृष्टया जांच में बाहर की युवती के होने का पता चला है। मोबाइल नंबर एनसीआर से बाहर के पते पर दर्ज होने की बात सामने आई है।
शनिवार को सेक्टर सिग्मा-4 निवासी एलएलबी के छात्र शिवांश महेंद्रा (25) का शव पास के ही नहर में मिला था। अब तीन दिन बाद छात्र की मां मनीषा ने किसी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अनजान युवती ने उसके बेटे को व्हाटसएप कॉल कर न्यूड फोटो और वीडियो बना ली। उसके आधार पर वह ब्लैक मेल कर रही थी और पैसे मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।
डूबने से हुई छात्र की मौत
सिग्मा-4 स्थित घर से निकलकर छात्र पास की नहर में गया और वहां पर छलांग लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। जबकि नहर में डेढ़ से दो फीट ही पानी था।
विज्ञापन
छात्र की मां की तहरीर पर बीटा-दो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल को एफएसएल भेजकर जांच कराई जा रही है।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।