फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case registered after 3 month in assaulting case

Noida News: तीन माह बाद 7 लोगों पर महिला से मारपीट का दर्ज हुआ मामला

Mon, 04 Aug 2025 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
case registered after 3 month in assaulting case
-कोतवाली पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला ने खटखटाया था न्यायालय का दरवाजा, न्यायालय के आदेश पर हुआ दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कनरसा गांव के करीब तीन महीने पहले रंजिश के चलते सात लोगों ने एक महिला को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया था। घटना में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर सभी सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


कनरसा गांव निवासी पूजा का कहना है कि उसका अपने परिवार से ही जमीनी विवाद चल रहा है। बीते 10 मई की रात आरोपी अशोक कुमार, सोनू, मनोज, संदीप, अजय, साहिल और तुषार ने उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गये। आरोप है कि सभी के हाथ में तमंचा, लोहे की रॉड और लाठी डंडे थे। पीड़िता व उसके भाई राकेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के बाद घायल पूजा का कई दिन तक बुलंदशहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। इलाज के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। आरोप है कि बाद में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में पीड़ित के भाई को अवैध हिरासत में रखा गया। पीड़ित द्वारा अपने साथ हुई घटना को लेकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed