फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on three including JE for giving electricity connection after taking money

Noida News: पैसे लेकर बिजली कनेक्शन देने पर जेई समेत तीन पर केस

Tue, 04 Apr 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case on three including JE for giving electricity connection after taking money
पैसे लेकर बिजली कनेक्शन देने पर जेई समेत तीन पर केस
विज्ञापन

जारचा (संवाद) । क्षेत्र के मुठियानी गांव के एक किसान ने बिजली निगम के दो लाइनमैंन और एक जेई के खिलाफ पैसे लेकर फर्जी विद्युत कनेक्शन देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि निगम के कर्मचारियों ने छह माह पूर्व 1.20 लाख रुपये लेकर टयूबवेल का कनेक्शन दिया। अब 50 हजार रुपये की और मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने पर कनेक्शन काट दिया गया।


मुठियानी गांव निवासी धर्मपाल सिंह ने छह माह पूर्व बिजली निगम के लाइनमैन से संपर्क किया था। किसान ने तीन बार में कर्ज लेकर लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को 1.20 लाख रुपये दिए। किसान को इसकी रसीद भी नहीं दी। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने निजी लाइन खींचकर 25 केवी ट्रांसफॉर्मर रखकर बिजली आपूर्ति शुरू की। अब बिजली कर्मचारी 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। रुपये देने से मना करने पर कर्मचारी लाइन के तार उतारकर ले गए। किसान ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। पता चला कि कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। इसके बाद किसान की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed