फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on Canadian dentist and family in Jims doctor's suicide

Noida News: जिम्स के डॉक्टर की खुदकुशी में कनाडा की डेंटिस्ट व परिजन पर केस

Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case on Canadian dentist and family in Jims doctor's suicide
जिम्स के डॉक्टर की खुदकुशी में कनाडा की डेंटिस्ट व परिजन पर केस
विज्ञापन


- मां ने बेटे की महिला मित्र व उसके परिवार पर लगाया परेशान करने का आरोप

- बोली, खुदकुशी से पहले बेटे ने कॉल कर सुनाई थी उत्पीड़न की कहानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डॉक्टर अंकित चतुर्वेदी के दो माह पहले खुदकुशी के मामले में कनाडा की दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) महिला मित्र व उनके परिजन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। डॉ. अंकित की मां ने डॉ आक्क्षी मल्होत्रा (डेंटिस्ट), उसकी मां समेत अन्य लोगों पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि कॉल कर पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर डेंटिस्ट ने आरोपों को निराधार बताया है।
लखनऊ के विजय खंड लोहिया नगर गोमती नगर निवासी नमिता चतुर्वेदी ने ईकोटेक वन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनका बेटा डॉ. अंकित जिम्स में रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात था। वह गौतमबुद्ध विवि के हॉस्टल में रहता था और उसका कनाडा में रहने वाली आक्क्षी मल्होत्रा से लंबे समय से दोस्ती थी। नमिता का आरोप है कि दोनों के संबंध से आक्क्षी के घर वाले खुश नहीं थे। 23 मई को उनके बेटे डॉ. अंकित का उनके पास फोन आया था। अंकित काफी परेशान और दुखी था। अंकित ने उन्हें बताया कि आक्क्षी, उसकी मां और अन्य परिजन उसे परेशान करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। डॉ. अंकित ने यह भी कहा कि वह तंग आकर जान दे रहा है। इसके बाद अंकित ने खुदकुशी कर ली। नमिता ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से वह काफी दुखी और परेशान थी। घटना के बाद अंतिम संस्कार से लेकर अन्य क्रियाएं पूरी कराने के बाद अब वह पुलिस से शिकायत कर पाई हैं।
विज्ञापन

डेंटिस्ट ने कहा किसी अन्य युवती के संपर्क में थे डाॅ. अंकित

ईकोटेक वन थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टर अंकित की कनाडा में रहने वाली डेंटिस्ट आक्क्षी से फोन पर पूछताछ की गई है। उन्होंने नमिता के आरोपों को निराधार बताया है। आक्क्षी का कहना है कि लंबे समय तक उससे संबंध रखने के बाद डॉ. अंकित किसी अन्य युवती के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में हुई दोस्ती, कनाडा बुलाना चाहती थी
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2008 में अंकित नेपाल में एमबीबीएस कर रहे थे। और वही पर आक्क्षी मल्होत्रा बीडीएस कर रही थी। उसी दौरान दोनों की पहचान व निकटता हुई थी। आक्क्षी को कनाडा की नागरिकता मिल गई थी। वह डॉ. अंकित को भी कनाडा बुलाना चाहती थी। लेकिन डॉ. अंकित कनाडा जाने के लिए सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed