फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of supply of snake venom in rave party Police officers interrogated the main accused Rahul

रेव पार्टी में सांपों का जहर: आरोपी राहुल की रिमांड खत्म, पुलिस ने की पूछताछ; खंगाला जा रहा एल्विश से कनेक्शन

Fri, 17 Nov 2023 12:11 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

गुरुवार को पांचों आरोपियों में से राहुल की रिमांड पुलिस को मिली। गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार 12 बजे तक आरोपी राहुल पुलिस की रिमांड पर रहा।

विज्ञापन
Case of supply of snake venom in rave party Police officers interrogated the main accused Rahul
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में मुख्य आरोपी राहुल की आज 12 बजे रिमांड पूरी हो गई है। देर रात तक पुलिस अफसरों ने पूछताछ की। पुलिस राहुल और एल्विश के कनेक्शन को खंगालने में जुटी है। गुरुवार को पांचों आरोपियों में से राहुल की रिमांड पुलिस को मिली। गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार 12 बजे तक आरोपी राहुल पुलिस की रिमांड पर रहा। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ सांप वाली पार्टी का खुलासा
सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था पीपुल्स फार एनिमल (पीएफए) में एनिमल वेलफेयर में ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने एक ग्राहक बनकर यूट्यूबर एल्विश यादव को फोन कर रेव पार्टी आयोजित कराने की बात की और सांप का बंदोबस्त करने में मदद मांगी थी।
विज्ञापन


नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद
गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें बातचीत के बाद बदरपुर निवासी एजेंट राहुल का नंबर मिला था। जिससे बातचीत के बाद 11 सांप पार्टी में लाने का सौदा 21 हजार रुपये में तय हुआ। राहुल (32) के अपने अन्य साथियों टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के साथ बताए गए स्थान सेक्टर-51 के सेवरॉन बैंकट हॉल पहुंचते ही पीएफए, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास सं कुल नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ था। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट राहुल ने खोल दिया एल्विश का राज
पुलिस को दी शिकायत में पीएफए के ऑफिसर गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ पूर्व में भी वीडियो शूट कराते हैं। यही नहीं गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है। ये सारी जानकारी एजेंट राहुल से बातचीत के दौरान मिली है।


मीडिएटर के जरिए पहुंचने का प्रयास
राहुल सिर्फ एल्विश और फाजिलपुरिया नहीं, बल्कि कई और लोगों के लिए भी एनसीआर में पार्टी में सांप और वेनम लेकर जाता था। उनके नाम तो नहीं लेकिन उनके मध्यस्थ के नाम इसमें शामिल है। केस में अब मीडिएटर के जरिए ही पुलिस उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिनके लिए राहुल सांप और वेनम लेकर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed