फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of fraud registered on three including CMD of bike boat

Noida News: बाइक बोट के सीएमडी समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud registered on three including CMD of bike boat
बाइक बोट के सीएमडी समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

- कंपनी में किया 4.34 लाख, पांच साल बाद भी नहीं मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बाइक बोट कंपनी के सीएमडी समेत तीन पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित ने लखनऊ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। वहां से दादरी कोतवाली में एफआईआर स्थानांतरित कर दी गई है। पीड़ित ने 5 साल पहले 4.34 लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी ने प्रतिमाह लाभ देने का वादा पूरा नहीं किया। दादरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ के अकबरनगर निवासी मुसद्दीन आरिफ खान का आरोप है कि पांच साल पहले गर्वित इननोटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के एजेंट आलोक शुक्ला ने उन्हें कंपनी की जानकारी दी थी। कंपनी में निवेश करने पर प्रतिमाह लाभ देने का लालच दिया था। कंपनी के सीएमडी संजय भाटी से फोन पर बात कराई थी। उसके बाद पीड़ित ने कंपनी में 4.34 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन कोई लाभ नहीं दिया गया। निवेश की रकम वापस मांगी तो फर्जी चेक दे दिए। पीड़ित ने लखनऊ महानगर कोतवाली में कंपनी, सीएमडी व एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना स्थल दादरी होने के कारण जांच को दादरी कोतवाली में ट्रांसफर किया गया है। अहम है कि बाइक बोट कंपनी के सभी मामले की जांच ईओडब्ल्यू मेरठ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed