फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of fraud on former seven employees on the orders of the court

Noida News: कोर्ट के आदेश पर पूर्व सात कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud on former seven employees on the orders of the court
कोर्ट के आदेश पर पूर्व सात कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक की थी शिकायत, साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच की शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित ब्लू वुड कांसेप्ट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कंपनी के पूर्व सात कर्मियों पर फर्जीवाड़ा कर दूसरी कंपनी खड़ी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

प्रबंध निदेशक अभिनव कुमार सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कंपनी फर्नीचर, घरेलू साज-सज्जा का सामान बनाने, उत्पादन एवं बेचने का कार्य करती है। विभिन्न वेबसाइटों के जरिये उत्पाद बेचे जाते हैं। कंपनी में विभिन्न पदों पर शिवांशु त्रिपाठी निवासी महाराजगंज उत्तर प्रदेश, प्रियंका सिंह निवासी शास्त्री नगर मेरठ, प्रिंस मावी निवासी सिकंद्राबाद बुलंदशहर, केशव राठौर निवासी ताजगंज आगरा, प्रशांत शुक्ला निवासी कानपुर नगर, प्रभांशु मनी त्रिपाठी निवासी महराजगंज उत्तर प्रदेश और विपुल महाजन निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा कार्य करते थे। आरोप है कि सभी आरोपियों ने कंपनी में काम करते हुए ही कंपनी के ही एक ब्रांड बरली वर्थ का अपने नाम से जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवा लिया। यह दर्शाया कि यह कंपनी की फर्म है। आरोपियों ने यह कार्य कंपनी का डाटा चोरी करके किया। कंपनी के डेढ़ लाख से अधिक ग्राहकों की सूची समेत अन्य गोपनीय अभिलेख चोरी किए। कंपनी के ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी करके ग्राहकों को नकली ब्रांड का माल सप्लाई किया। पुलिस के स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटकाया। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ साइबर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed