फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of cheating on 7 including director of builder group for not giving flat on time

समय से फ्लैट नहीं देने पर बिल्डर ग्रुप के निदेशक समेत 7 पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 17 Jun 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case of cheating on 7 including director of builder group for not giving flat on time
नोएडा। फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में थ्रीसी डेवलपर्स से जुड़े प्रोजेक्ट के निदेशक समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला की शिकायत पर थ्रीसी डेवलपर्स के निदेशक सुरप्रीत सिंह सुरी, निर्मल सिंह, विधुर भारद्वाज, किंटी सूरी, नरेंद्र कौर सूरी, दीपक खुराना व सजीव साकरा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि थ्रीसी डेवलपर का किसी दूसरे नाम से सेक्टर-107 के एक प्रॉजेक्ट चल रहा है। मामले में सारिका गुप्ता नामक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। थ्रीसी डेवलपर के प्रोजेक्ट लोटस-300 में फ्लैट के लिए अगस्त 2020 में बातचीत हुई थी। महिला के मुताबिक बिल्डर की ओर से करीब 1.38 करोड़ रुपये कीमत का यह फ्लैट कुछ दिनों में ही देने का वादा किया गया था। इसके बाद सारिका गुप्ता ने 80 लाख रुपये बिल्डर को दे दिए थे। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी न तो अब तक फ्लैट मिला और न ही बिल्डर पैसा वापस कर रहा है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed