फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 96 people for blocking the road

Noida News: सड़क जाम करने पर 96 लोगों पर केस

Fri, 12 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 12 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 96 people for blocking the road
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी पर 8 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित करने के मामले में चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 36 नामजद व 60 अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने कोतवाली पुलिस को दिए अपने रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे अन्य जनपद की पुलिस द्वारा ग्राम जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव में रात में हुई कार्रवाई पर चार-पांच व्यक्ति चौकी पर आकर बातचीत कर रहे थे। उनका कहना था गांव में रात में जाकर चौकी पुलिस द्वारा गलत कार्रवाई कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके बार-बार आश्वासन देने पर की कोई कार्रवाई चौकी पुलिस द्वारा नहीं की गई है, लोग नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन

भीड़ ने लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों लेन जाम कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम हटाने का प्रयास किया गया। लोगों ने पुलिस की बात न मानकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर रखा। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम पर बैठे पुरुष व महिलाओं ने पुलिस वालों पर अभद्र टिप्पणी वह जान माल की धमकी भी दी। जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रही। इसी बीच स्कूल जाने के लिए बच्चे भी जाम में फंसे रहे। वहां पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। रोड जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका सत्यापन करने पर पाया गया कि काशीनाथ, महेंद्र, रामकिशन, बिंदु, राधे, प्रकाश, भगहू राम, घनश्याम, संगम उर्फ टमाटर, सूरज, अवध राज, हेमंत अग्रहरि, आकाश राव, सर्वेश, चंदन, तरुण, अजीत, कोमल, रामू भारती, कमल, मिस्टर, अशोक तिवारी, जनार्दन प्रसाद तिवारी, श्रीराम, प्रद्युमन कनौजिया, वीरेंद्र यादव, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, बदामा देवी, राम जी चौधरी, मुस्तकीम, विनोद, आज्ञाराम चौधरी, राघवेंद्र, संजय एवं 50-60 अज्ञात पुरुष व महिला का होना पाया गया। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed