फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 9

दो पक्षों में झगड़ा, 9 पर केस

Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 9
तावड़ू। गांव जफराबाद में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एक महीने बाद 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तैय्यब निवासी गांव जफराबाद ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने 1 जनवरी को उनकी पुत्री को अपशब्द कहकर अपमानित किया था, जिसको लेकर उसकी पत्नी और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। लेकिन उसी दिन शाम करीब तीन बजे आरोपी जुहरदीन, अनीस, फरमीना, सलातून, इसे खान, अनीसा सकुनत, आरिफा व आरिफ ने उनके ऊपर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया था। इसमें पीड़ित की पत्नी, बेटी व पुत्रवधू घायल हो गई थी, जिन्हें उपचार के लिए नूंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि शिकायत उसी दौरान दी गई थी। लेकिन मामला दर्ज नहीं हो पाया था। जांच अधिकारी एएसआई हंसराज ने बताया कि दूसरे पक्ष का मुकदमा पहले दर्ज किया जा चुका है। जांच करने पर अब तैय्यब की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed