फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 80 men and women protesting against animal lovers

Noida News: पशु प्रेमी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 80 महिला-पुरुषों पर केस दर्ज

Tue, 02 May 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 80 men and women protesting against animal lovers
पशु प्रेमी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 80 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी का मामला
धारा-144 का उल्लंघन कर जुलूस निकाल सोसाइटी में की नारेबाजी
पहले कुत्ते को खाना खिलाकर कार सवार तीन आरोपियों ने पीटा था

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी में धारा-144 का उल्लंघन कर पशु प्रेमी के खिलाफ रविवार को जुलूस निकाल नारेबाजी करने पर 12 नामजद समेत 62 महिला-पुरुषों पर केस दर्ज किया गया है। सोसाइटी में पशु प्रेमी द्वारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद पुलिस ने दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। इसके बाद सोसाइटी में कुत्ते को खाना खिलाने वाले पक्ष ने लोगों को एकत्रित कर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि पाम ओलंपिया सोसाइटी में कुत्ते को खाना खिलाने पर पशु प्रेमी साहिल का कुछ लोगों ने विरोध किया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में हुए वादविवाद और नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कार सवार तीन लोगों ने साहिल की कार के आगे कार खड़ी कर दी। साहिल ने कार हटाने को कहा तो तीन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इन दोनों घटनाओं के बाद साहिल और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद दोनों के सोसाइटी लौटने पर कुत्ते को खाना खिलाने का विरोध करने वाले पक्ष के लोगों ने कुछ अन्य निवासियों को एकत्रित किया और पशु प्रेमी और कुत्तों को सोसाइटी में खाना खिलाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि विवाद के बाद दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसके बाद पशु प्रेमी के खिलाफ दूसरे पक्ष ने अन्य लोगों को एकत्रित कर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। धारा-144 के उल्लंघन पर रश्मि गुप्ता, मनोज सिंह, संदीप प्रकाश बहुखंडी, विशाल वैभव, विनेश गुप्ता, नवीन त्यागी, मनोज सिन्हा, सिद्धार्थ, सैकत मजूमदार, विश्वनारायण मिश्रा, पंकज कुमार गौतम, नरेंद्र सिंह और लगभग 50 महिला पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की पुलिस पहचान कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed