{"_id":"5eac5aa58ebc3e9025769892","slug":"case-filed-against-5-for-forging-pass-mewat-news-noi5082832102","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कर्फ्यू पास बनाने के आरोप में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कर्फ्यू पास बनाने के आरोप में पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। लॉकडाउन के दौरान फर्जी मूवमेंट कर्फ्यू कार पास बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तावडू तहसीलदार मनमोहन सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को रतनलाल पुत्र श्यामलाल निवासी वार्ड नंबर 13 निवासी नूंह की मृत्यु हो गया थी। परिजन जितेंद्र गोयल, अंशुल गर्ग व सौम्य गर्ग ने अंतिम संस्कार के बाद हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन करने के लिए कार कर्फ्यू मूवमेंट पास के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। जबकि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के मुताबिक दूसरे राज्यों में जाने के लिए इस तरह की अनुमति का कोई प्रावधान नहीं है। इसके कारण आवेदन को 25 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय द्वारा निरस्त कर दिया गया था।
तहसीलदार के मुताबिक बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी रूपाराम व बृजमोहन ने उसी आवेदन के आधार पर नगीना में किसी कंम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर फर्जी कर्फ्यू मूवमेंट पास बनवा लिया है। पुलिस ने तहसीलदार मनमोहन के बयान पर आरोपी जितेंद्र गोयल अंशुल गर्ग, सोनी गर्ग, रुपाराम व बृजमोहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है