फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents took to the streets demanding electricity and water supply to their homes

Noida News: घरों में बिजली और पानी को सड़कों पर उतरे निवासी

Mon, 24 Aug 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Residents took to the streets demanding electricity and water supply to their homes
गौड़ यमुना सिटी में प्रदर्शन करते सोसाइटी के निवासी
गौड़ यमुना सिटी के थर्ड पार्कव्यू के निवासियों ने तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से परेशान गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के थर्ड पार्कव्यू के निवासियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर उन्होंने सोसाइटी के अंदर मार्च निकाला और गौड़ संस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निवासी सुशील शर्मा, आइपी सिंह, राकेश कुमार सिंह और संतोष पराशर ने प्रबंधन के कर्मचारियों पर अभद्रता और बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।

निवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान सोसाइटी में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन जाती है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पर्याप्त बिजली बैकअप नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। इन समस्याओं को लेकर निवासियों की ओर से कई बार प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed